Thursday, June 21, 2018

Which food increase platelet count?

Which food increase platelet count?

पूरी दुनिया में प्लेटलेट्स की समस्या बहुत आम है | हर साल कई लोग प्लेटलेट्स की कमी का शिकार होते हैं | पूरी दुनिया मे प्लेटलेट्स की कमी से कई लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं | यदि समय पर इसका इलाज ना करवाया जाए तो इसके परिणाम जानलेवा हो सकते हैं |

शरीर में प्ल्टलेट्स 1.5 लाख से 4 लाख के बीच होना चाहिये | ना तो इससे अधिक और ना इससे कम | यदि हम प्लेलेट्स का सही इलाज करें तो इससे छुटकारा पाना बेहद आसान है | हमारे शरीर में जितनी तेज़ी से प्लेटलेट्स की कमी होती है उतनी ही तेज़ी से इसकी पूर्ति भी की जा सकती है | इसका इलाज ज़्यादा मुशकिल नहीं है | आइये विस्तार से जानते हैं |
Platelets
                              प्लेटलेट्स हमारे रक्त में मौजूद बेहद छोटे कण हेते हैं | ये हमारे शीर में रक्त का थक्का बनने मे मदद करते हैं | यदि हमें चोट लग जाती है और रक्त निकलने लगता है तो प्लेटलेट्स हमारे शरीर के उस हिस्से मे रक्त का थक्का बना देता है | रक्त का थक्का बनने से रक्त का बहाव बंद हो जाता है | प्लेटलेट्स की कमी होने से रक्त का बहाव आसानी से बंद नहीं होता और अत्यधिक रक्त के निकलने से मौत भी हो सकती है | दूसरी तरफ यदि हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा अधिक हो जाती है तो ये स्थिति भी अच्छी नहीं है | ऐसे मे हमें अपने शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा को संतुलित रखने का प्रयास करना चाहिये | शरीर में प्लेटलेट्स की ना तो कमी होनी चीहिये और ना अधिकता | आज हम आपको कुछ एसी बातें बताने जा रहे हैं जिससे आपके शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा संतुलित बनी रहेगी | यह सभी बातें आपके खान पान से संबंधित हैं | आप यदि अपनी दिनचर्या में इन चीज़ों को शामिल करैं तो आपको प्लेलेट्स की समस्या कभी नही होगी | तो आइये हम आपको बताते हैं प्लेलेट्स को संतुलित रखने के उपाय |
 Which food increase platelet count?

1. विटामिन ए - विटामिन ए प्लेटलेट्स को बढ़ाने का सबसे अच्छा उपाय है | विटामिन ए शरीर मे प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाता है | प्रोटीन शरीर में रक्त सेल्स को बढ़ाता है | रक्त मे प्लेटलेट्स की मात्रा को संतुलित रखने के लिये विटीमिन ए युक्त पदार्थ का सेवन करना बहुत लाभकारी है | इसमें गाजर, कद्दू, केला, शकरकंद मुख्य हैं | इसके अलावा अन्य विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना भी लाभकारी है |
2. विटामिन बी-12 - विटामिन बी-12 हमारे शरीर मे रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने का कार्य करता है | यदि रक्त कोशिकाएँ स्वस्थ रहती हैं तो प्लेटलेट्स से संबंधित समस्या कम देखने को मिलती हैं | विटामिन बी-12 आमतौर से दूध, अंडा, पनीर में पाया जाता है | यदि आप नियमित रूप से इन पदार्थों सेवन करते हैं तो आपकी रक्त कोशिकाएँ मजबूत रहेंगी | इससे प्लेटलेट्स के कम या ज्यादा होने का खतरा कम रहेगा |
3. बीन्स - बीन्स रक्त को साफ करने का काम करता है | रक्त में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बीन्स बाहर निकाल देता है | इससे प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद मिलती है | बीन्स मे विटामिन बी-9 होता है | प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिये विटामिन बी-9 बहुत लाभकारी है |
How did you get rid of smoking
4. पालक और संतरा - पालक और संतरा भी विटामिन बी-9 के अच्छे पूरक हैं | इनका सेवन करना रक्त मे प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिये बहुत अच्छा है |
5. किशमिश - किशमिश का सेवन रक्त में आयरन को बढ़ाने का बहुत ही अच्छा उपाय है | किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा मे होता है |इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है | किशमिश रक्त मे प्लेटलेट्स को संयमित रखता है | किशमिश को आप दही या दलिये के साथ भी खा सकते हैं |
6. विटामिन सी - विटामिन सी हमारे शरीर मे प्लेटलेट्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है | शरीर के आयरन को अवशोषित करने में भी ये मदद करता है | विटामिन सी प्राप्त करने के लिये आप आम, अनानास, ब्रोकली, टमाटर, आँवला और फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं |
                              इसके अलावा यदि किसी कारणवश आपके शरीर मे प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है तो प्लेटलेट्स की ततकाल पूर्ति के लिये पपीता के पत्ते का रस पी सकते हैं | पपीता का पत्ता बड़ी ही तेजी से प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करता है | पर ध्यान रहे, शरीर मे प्लेटलेट्स की मात्रा ना तो ज्यादा होनी चाहिये और ना ही कम | इसे संतुलित रखना स्वस्थ शरीर के लिये बेहद आवश्यक है |

No comments:

Post a Comment

How to make your bone stronger

Bone tips Bones are truly the emotionally supportive network of the body, so it's super imperative to keep them solid and sound. De...